Public Holiday On January 22 : देश के इन 9 राज्यों में 22 जनवरी को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, केंद्र सरकार भी देगी आधे दिन की छुट्टी

Ads

Public Holiday On January 22 : देश भर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए कई प्रदेशों में 22 जनवरी को अवकाश की घोषणा की गई है।

  •  
  • Publish Date - January 19, 2024 / 08:12 PM IST,
    Updated On - January 19, 2024 / 08:12 PM IST

School holidays announced on January 22

नई दिल्ली : Public Holiday On January 22 :  22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। देश भर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए कई प्रदेशों में 22 जनवरी को अवकाश की घोषणा की गई है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र सरकार ने भी महाराष्ट्र में सार्वजानिक अवकाश का ऐलान किया है। 22 जनवरी को महाराष्ट्र में ‘श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा दिवस’ मनाया जाएगा, इसके लिए एक दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें : Cyber Fraud: कूरियर बॉय के कॉल आते ही अकाउंट से उड़ गए 52 लाख रुपए, जानें कैसा लगा चूना… 

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

Public Holiday On January 22 : बता दें कि, महाराष्ट्र के अलावा आठ अन्य राज्यों ने भी इस दिन छुट्टी ऐलान किया गया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, गोवा और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन अवकाश की घोषणा की है। वहीं केंद्र सरकार ने भी इस दिन आधे की दिन की छुट्टी का ऐलान किया है।

महाराष्ट्र में 22 जनवरी को छुट्टी की घोषणा करते हुए राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है, “2024 के लिए राज्य सरकार 22 जनवरी को एक दिवसीय सार्वजनिक दिवस ‘श्री राम लला प्राण-प्रतिष्ठा दिवस’ घोषित कर रही है। यह आदेश राज्य सरकार के सभी कार्यालयों और उपक्रमों पर लागू होगा।”

यह भी पढ़ें : New Ration Cards in CG: छत्तीसगढ़ में फिर बनेंगे नए राशनकार्ड, इस तारीख से कर सकेंगे आवेदन, आदेश जारी 

देश के इन 8 राज्यों में 22 जनवरी को रहेगा अवकाश

छत्तीसगढ़

Public Holiday On January 22 : छत्तीसगढ़ सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर में मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जश्न मनाने के लिए राज्य के सभी सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में 22 जनवरी को छुट्टी घोषित कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया के जरिए एक्स को इसकी घोषणा की। उन्होंने लिखा, “सियाराम को सब संसार जानता है। मैं आपको यथाशक्ति प्रणाम करता हूं। अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर के प्रतिष्ठापन के दिन 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी रहेगी।”

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 22 जनवरी को स्कूल की छुट्टी घोषित की है। लोगों को इस दिन को त्योहार की तरह मनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा जा रहा है। मोहन यादव ने शराब और भांग की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी करते हुए 22 जनवरी को राज्य में ‘ड्राई डे’ की भी घोषणा की है। उन्होंने कहा, ”जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए हमने निर्णय लिया है कि 22 जनवरी को राज्य में ‘ड्राई डे’ रहेगा। शराब और भांग की दुकानें बंद रहेंगी।

यह भी पढ़ें : नीतीश कुमार NDA में फिर करेंगे वापसी! अमित शाह के बयान से चढ़ा सियासी पारा

उत्तर प्रदेश

22 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। साथ ही उस दिन पूरे राज्य में शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी।

गोवा

Public Holiday On January 22 : लाइव मिंट की रिपोर्ट के अनुसार गोवा सरकार ने भी 22 जनवरी को अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के मद्देनजर सरकारी कर्मचारियों और स्कूलों के लिए छुट्टी की घोषणा की है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कैबिनेट बैठक के बाद कहा, “स्कूलों के साथ-साथ केवल सरकारी कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश होगा।”

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ विधानसभा का प्रबोधन सत्र 20-21 जनवरी को, नए विधायकों को संबोधित करेंगे उपराष्ट्रपति, लोकसभा स्पीकर और गृहमंत्री शाह 

उत्तराखंड

उत्तराखंड में भी सभी शैक्षणिक संस्थानों में 22 जनवरी को अवकाश रहेगा। साथ ही राज्य सरकार के सभी सरकारी कार्यालय दोपहर ढाई बजे तक बंद रहेंगे। राज्य सरकार ने यह एलान किया है।

हरियाणा

Public Holiday On January 22 : हरियाणा सरकार ने भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर 22 जनवरी को स्कूल बंद रखने की घोषणा की है। साथ ही प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन राज्य में कहीं भी शराब के सेवन की अनुमति नहीं होगी।

यह भी पढ़ें : Gwalior kidnapping News: कोचिंग से घर लौट रही नाबालिग का किन्नरों ने किया अपहरण, स्टेशन ले जा कर करने लगे ये काम 

गुजरात

गुजरात की भूपेंद्रभाई पटेल सरकार ने भी इस दिन आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। राज्य सरकार के सभी कार्यालय और संस्थान 22 जनवरी को दोपहर ढाई बजे तक बंद रहेंगे ताकि राज्य के लोग समारोह में हिस्सा ले सकें।

राजस्थान

Public Holiday On January 22 : राजस्थान में 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी रहेगी। सीएम भजनलाल शर्मा ने विधायक दल की बैठक के बाद यह घोषणा की है। राजस्थान में 22 जनवरी को ड्राई डे घोषित किया गया है। 22 जनवरी को शराब और मीट की दुकानें बंद रहेंगी।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp