कॉलेज में दाखिले के दौरान जबरन वसूली के प्रति कतई बर्दाश्त न करने की नीति : मंत्री
कॉलेज में दाखिले के दौरान जबरन वसूली के प्रति कतई बर्दाश्त न करने की नीति : मंत्री
कोलकाता, आठ अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल के उच्च शिक्षा मंत्री जगन्नाथ चट्टोपाध्याय ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार कॉलेज और विश्वविद्यालयों में दाखिले की प्रक्रिया के दौरान जबरन वसूली के प्रति “कतई बर्दाश्त नहीं करने” की नीति अपनाएगी।
चट्टोपाध्याय ने कोलकाता में एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार की किसी भी कोशिश को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा, “मेरी बात याद रखिएगा। दाखिला प्रक्रिया के दौरान छात्रों को डराने-धमकाने, रैगिंग या उनसे जबरन वसूली की किसी भी कोशिश के प्रति हम कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपना रहे हैं।”
चट्टोपाध्याय ने कहा कि सभी कॉलेज के प्राचार्यों को इस सिलसिले में राज्य शिक्षा मुख्यालय, विकास भवन के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया है।
भाषा पारुल रंजन
रंजन

Facebook


