देश के ये दिग्गज नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, ये वजह बताई

देश के ये दिग्गज नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, ये वजह बताई

देश के ये दिग्गज नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, ये वजह बताई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: March 15, 2019 4:54 am IST

नई दिल्ली। देश के कई कद्दावर नेता लोकसभा चुनाव 2019 नहीं लड़ेंगे। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। इससे पहले उनके चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थी। रामविलास पासवान, सुषमा स्वराज, उमा भारती ने भी चुनाव नहीं लड़ेंगी। वहीं लालकष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी के लड़ने पर भी संशय बरकरार है।

पढ़ें-न्यूजीलैंड के मस्जिद में गोलीबारी से 6 लोगों की मौत,कई घायल, बाल-बाल 

दरअसल, शरद पवार ने ऐलान किया था कि वह इस बार आम चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। हालांकि खबरें ये भी हैं कि चुनाव लड़ने को लेकर पवार परिवार में अनबन चल रही है। पहले शरद पवार ने कहा था कि उनके परिवार से वो और सुप्रिया सुले ही चुनाव लड़ेंगे।

पढ़ें-एयरफोर्स टेस्टिंग, धमाकों की गूंज से दहला अमृतसर, घरों से बाहर निकल आए लोग, 

बाद में शरद पवार ने चुनाव नहीं लड़ने के पीछे तर्क दिया कि उनके घर से उनकी बेटी और अजीत पवार के बेटे पार्थ दोनों लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इसी कारण से वो मैदान पर नहीं होंगे। आपको बतादें शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले महाराष्ट्र के बारामती से चुनाव लड़ रही हैं। सुषमा स्वराज और वर्तमान विदेश मंत्री ने स्वास्थ्य कारणों को चुनाव नहीं लड़ने का कारण बताया है। सुषमा चार बार लोकसभा सदस्य चुनीं गई हैं। तीन बार राज्यसभा सदस्य रहीं। दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री भी बनीं।


लेखक के बारे में