होटल में चल रही थी ऑफिस की पार्टी, दोस्तों ने नशीली चीज पिलाकर कमरे में ले जाकर किया गैंगरेप

Three arrested for gang-raping IT company employee: महिला पर अपराध को अंजाम देने में आरोपियों की मदद करने का आरोप है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

होटल में चल रही थी ऑफिस की पार्टी, दोस्तों ने नशीली चीज पिलाकर कमरे में ले जाकर किया गैंगरेप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: June 17, 2022 12:42 am IST

Three arrested for gang-raping IT company employee: कोलकाता, 16 जून। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के एक होटल में आईटी कंपनी की एक कर्मचारी से सामूहिक बलात्कार के आरोप में महिला समेत तीन सहकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। महिला पर अपराध को अंजाम देने में आरोपियों की मदद करने का आरोप है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

read more:  गुस्से में है गर्लफ्रेंड तो कभी ना बोलें ये 5 बातें, वरना रिश्ता टूटने में नहीं लगेगी देर!

पुलिस ने बताया कि कथित सामूहिक बलात्कार की यह घटना गत शनिवार को चिनार पार्क इलाके में स्थित एक होटल में हुई, जहां सभी ऑफिस की पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे।

Three arrested for gang-raping IT company employee: पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीड़िता को नशीला पदार्थ पिलाकर होटल के कमरे में ले जाकर कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया।

read more:  Male fertility tips: पुरुषों की ये गंदी आदतें कम कर रही स्पर्म काउंट! फर्टिलिटी भी हो रही कम!

उन्होंने कहा कि पीड़िता ने बगुहाटी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com