जम्मू में किशोर की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

जम्मू में किशोर की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

जम्मू में किशोर की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार
Modified Date: January 28, 2025 / 06:53 pm IST
Published Date: January 28, 2025 6:53 pm IST

जम्मू, 28 जनवरी (भाषा) जम्मू में 17 वर्षीय एक किशोर की धारदार हथियार से हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बिश्नाह के भटयारी गांव का अजय कुमार 13 जनवरी की आधी रात जम्मू के बाहरी इलाके में अपने घर के पास मृत मिला।

पुलिस ने बताया कि कुमार बस कंडक्टर था और कुछ दिन पहले उसका आरोपियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया, ‘तीनों आरोपियों अनमोल शर्मा (24), निखिल शर्मा (29) और निशांत चौधरी (23) की गिरफ्तारी के साथ ही हत्या का यह मामला सुलझ गया है।’

उन्होंने कहा, ‘तीनों आरोपी सांबा जिले के निवासी हैं। उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया है और खुलासा किया है कि हत्या आपसी रंजिश के चलते की गई।’

उन्होंने बताया कि हत्या में इस्तेमाल दो धारदार हथियार और एक कार को जब्त कर लिया गया है।

भाषा अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में