झारखंड के पाकुड़ में नाबालिग से बलात्कार मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन अन्य की तलाश जारी

झारखंड के पाकुड़ में नाबालिग से बलात्कार मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन अन्य की तलाश जारी

झारखंड के पाकुड़ में नाबालिग से बलात्कार मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन अन्य की तलाश जारी
Modified Date: March 7, 2026 / 09:43 pm IST
Published Date: March 7, 2026 9:43 pm IST

पाकुड़, सात मार्च (भाषा) झारखंड के पाकुड़ जिले में एक लड़की का अपहरण और बलात्कार करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में तीन और आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान जारी है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना 17 फरवरी को हुई थी, लेकिन शुक्रवार को मालपहाड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) निधि द्विवेदी ने पत्रकारों को बताया, ‘नाबालिग ने शिकायत में कहा है कि उसके गांव (मालपहाड़ी क्षेत्र में) के चार लोगों और दो अन्य लोगों ने उसका अपहरण किया और फिर एक ट्रक में उसके साथ बलात्कार किया।’

उन्होंने कहा, ‘मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। मालपहाड़ी और मझडीहा इलाकों से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।’

आरोपियों की आयु 20 से 22 वर्ष के बीच है।

एसपी ने आगे कहा, ‘शेष तीन आरोपियों का पता लगाने के लिए हमने तलाश अभियान तेज कर दिया है।’

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में