प. बंगाल के बांकुड़ा जिले में दीवार गिरने से तीन बच्चों की मौत

प. बंगाल के बांकुड़ा जिले में दीवार गिरने से तीन बच्चों की मौत

प. बंगाल के बांकुड़ा जिले में दीवार गिरने से तीन बच्चों की मौत
Modified Date: September 30, 2023 / 05:36 pm IST
Published Date: September 30, 2023 5:36 pm IST

कोलकाता, 30 सितंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के बिष्णुपुर में शनिवार को मिट्टी की दीवार गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बांकुड़ा जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई। घटना के बाद तीन से सात वर्ष की उम्र के तीन बच्चे मिट्टी की दीवार के मलबे के नीचे दब गए।

अधिकारी ने बताया कि बच्चों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें ‘मृत घोषित’ कर दिया।

भाषा साजन दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में