जैसलमेर में तीन दिवसीय चादर महोत्सव छह मार्च से

जैसलमेर में तीन दिवसीय चादर महोत्सव छह मार्च से

जैसलमेर में तीन दिवसीय चादर महोत्सव छह मार्च से
Modified Date: February 24, 2026 / 07:06 pm IST
Published Date: February 24, 2026 7:06 pm IST

जयपुर, 24 फरवरी (भाषा) जैसलमेर में तीन दिवसीय चादर महोत्सव और दादागुरु इकतीसा पाठ का आयोजन छह से आठ मार्च को होगा। इसका उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत करेंगे। आयोजकों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आयोजकों के अनुसार, इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सात मार्च को दुनिया भर में एक साथ एक करोड़ आठ लाख श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक दादागुरु इकतीसा पाठ का ऐतिहासिक महासंकल्प है।

कार्यक्रम का आयोजन दादा गुरूदेव श्री जिनदत्तसुरि चादर महोत्सव समिति करवा रही है जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान, विद्या भारती तथा कई सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधि सहभागी हैं।

आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम में विभिन्न भारतीय परंपराओं के करीब 400 संतों की उपस्थिति होगी।

भाषा पृथ्वी शफीक

शफीक


लेखक के बारे में