Datia Jain Mandir Chori News: प्रसिद्ध जैन मंदिर पर चोरो ने बोला धावा, चांदी की मूर्ति और सिंहासन ले उड़े चोर, इलाके में मचा हड़कंप
Datia Jain Mandir Chori News: जैन सिद्ध क्षेत्र सोनागिरी में स्थित भगवान चंद्रप्रभु मंदिर में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया।
Datia Jain Mandir Chori News/Image Credit: IBC24.in
- सोनागिरी में स्थित भगवान चंद्रप्रभु मंदिर में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया।
- चोर भगवान चंद्रप्रभु की चांदी की प्रतिमा और सिंहासन चोरी कर ले गए।
- यह मंदिर जैन धर्मावलंबियों का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल और आस्था का केंद्र है।
Datia Jain Mandir Chori News: दतिया: प्रसिद्ध दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र सोनागिरी में स्थित भगवान चंद्रप्रभु मंदिर में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर मंदिर से लगभग साढ़े सात किलो की भगवान चंद्रप्रभु की रजत प्रतिमा और तकरीबन आधा किलो चांदी का सिंहासन चोरी कर ले गए। यह मंदिर जैन धर्मावलंबियों का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल और आस्था का केंद्र है, (Datia Jain Mandir Chori News) जहां देशभर से लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं।
पुलिस के कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
Datia Jain Mandir Chori News: पिछले वर्ष भी इस मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया था। एक बड़ा सवाल यह है कि पिछली बार हुई चोरी के बाद यहां पुलिस चौकी स्थापित की गई थी और तीन पुलिस कर्मियों की ड्यूटी निरंतर रहती थी, लेकिन दो पुलिस कर्मी ड्यूटी के दौरान कहीं चले गए थे और एक पुलिस कर्मी अपने कमरे में सो गया, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने (Datia Jain Mandir Chori News) वारदात को अंजाम दिया। यह घटना मंदिर प्रबंधन और पुलिस की कर्तव्य निष्ठा पर सवाल खड़ा करती है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- CM Pushkar Singh Dhami News: पुलिस लाइन में ट्रेनिंग ले रहे कांस्टेबलों से सीएम धामी ने की मुलाकात, दिए कानून व्यवस्था और जनसेवा के महत्वपूर्ण टिप्स
- Mysaa: रश्मिका के जन्मदिन पर मेकर्स ने दिया बड़ा सरप्राइज! ‘मायसा’ का नया पोस्टर रिलीज, एक्ट्रेस का ये अवतार देख फैंस के उड़े होश!
- Assam Chunav 2026: ‘सनातनी भावनाओं को ठेस पहुंचाई’, इस युवा प्रत्याशी पर सीएम सरमा का करारा हमला, लगाए ये गंभीर आरोप, जानें कौन हैं कुंकी चौधरी?

Facebook


