जम्मू, 15 फरवरी (भाषा) जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में रविवार को 7.85 ग्राम हेरोइन बरामद किए जाने के बाद मादक पदार्थ के तीन कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि कुपवाड़ा निवासी शाहिद शफीक, श्रीनगर निवासी यूनिस रफीक और कामरान फारूक एक कार में यात्रा कर रहे थे, तभी विजयपुर इलाके में कार को रोककर तलाशी लिए जाने के बाद मादक पदार्थ बरामद हुआ।
उन्होंने बताया कि तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया।
भाषा
यासिर प्रशांत
प्रशांत