IPS Suspended West Bengal: एक्शन मोड में CM सुवेंदु.. एक साथ इतने IPS अफसरों को किया सस्पेंड, इस चर्चित कांड से जुड़े थे सभी अधिकारी

Ads

Three IPS Officers Suspended West Bengal: आरजी कर मेडिकल कॉलेज केस में तीन आईपीएस अधिकारियों पर कार्रवाई, जांच में लापरवाही के आरोप लगे।

  •  
  • Publish Date - May 15, 2026 / 07:48 PM IST,
    Updated On - May 15, 2026 / 07:48 PM IST

Three IPS Officers Suspended West Bengal || Image- AI Generated File

HIGHLIGHTS
  • आरजी कर केस में तीन आईपीएस अधिकारियों को निलंबित किया गया।
  • अधिकारियों पर जांच में लापरवाही और नियम उल्लंघन के आरोप लगे।
  • प्रेसिडेंसी जेल में मोबाइल मिलने के बाद जेल अधिकारियों पर भी कार्रवाई हुई।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चर्चित आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप और मर्डर केस को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को तीन आईपीएस अधिकारियों को निलंबित करने की घोषणा की। (Three IPS Officers Suspended West Bengal) इनमें पूर्व कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल, पूर्व डीसीपी अभिषेक गुप्ता और डीसीपी इंदिरा मुखर्जी शामिल हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

बिना लिखित अनमति प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के आरोप

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि इन अधिकारियों ने मामले की जांच में लापरवाही बरती। उन पर पीड़िता के परिवार को रिश्वत देने की कोशिश और बिना लिखित अनुमति प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जैसे आरोप लगाए गए हैं। सरकार ने तीनों अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने का फैसला लिया है।

जेल अधीक्षक पर भी कार्रवाई की गाज

इसके अलावा कोलकाता की प्रेसिडेंसी जेल के अधीक्षक को भी सस्पेंड किया गया है। (Three IPS Officers Suspended West Bengal) जेल परिसर से मोबाइल फोन और सिम कार्ड मिलने के बाद दो अन्य जेल अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई है। सरकार का कहना है कि जेल में स्मार्टफोन इस्तेमाल होने की शिकायत सही पाई गई है और अब मामले की जांच CID कर सकती है।

जानें क्या है आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामला ?

आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामला 9 अगस्त 2024 का है, जब कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर डॉक्टर का शव मिला था। इस घटना के बाद पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हुए थे और डॉक्टरों समेत कई संगठनों ने न्याय की मांग की थी। मामले में 33 वर्षीय सिविक वॉलंटियर संजय रॉय को गिरफ्तार किया गया था। बाद में बढ़ते दबाव के कारण जांच सीबीआई को सौंप दी गई। जनवरी 2025 में अदालत ने संजय रॉय को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

हालांकि पीड़िता के परिवार का कहना है कि इस मामले में एक से ज्यादा लोग शामिल थे और जांच पूरी तरह सही तरीके से नहीं हुई। (Three IPS Officers Suspended West Bengal) परिवार ने इस साल कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कई अहम सुरागों की जांच नहीं होने का आरोप लगाया था।

इन्हें भी पढ़ें:-

जेईई, नीट परीक्षाओं में चयन के भ्रामक दावों पर दो कोचिंग संस्थानों पर लगा जुर्माना

मणिपुर: नगा और कुकी समुदाय के बंधक बनाए गए 31 लोगों को रिहा किया गया

उप्र:मितव्ययिता की मुहिम के तहत साइकिल, ई-रिक्शा और पैदल यात्रा पर जोर

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी ‘मोदी का उपहार’, देश ‘चिंताजनक स्थिति’ में पहुंचा: शिवकुमार

ईंधन बचाने के प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इलेक्ट्रिक कार से किया सफर

ध्यान सुधार पर होना चाहिए: न्यायालय ने मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के दोषी की रिहाई को लेकर कहा

Q1. किन आईपीएस अधिकारियों को निलंबित किया गया है?

Ans: विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित किया गया है।

Q2. अधिकारियों पर क्या आरोप लगाए गए हैं?

Ans: जांच में लापरवाही, रिश्वत की कोशिश और बिना अनुमति प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के आरोप लगे हैं।

Q3. आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामला क्या है?

Ans: 2024 में जूनियर डॉक्टर की हत्या के बाद यह मामला देशभर में चर्चित हुआ था।