दिल्ली में रेल पटरी के निकट किशोर की हत्या के मामले में तीन नाबालिग पकड़े गये

दिल्ली में रेल पटरी के निकट किशोर की हत्या के मामले में तीन नाबालिग पकड़े गये

दिल्ली में रेल पटरी के निकट किशोर की हत्या के मामले में तीन नाबालिग पकड़े गये
Modified Date: August 22, 2026 / 08:57 pm IST
Published Date: August 22, 2026 8:57 pm IST

नयी दिल्ली, 22 अगस्त (भाषा) नांगलोई और मंगोलपुरी स्टेशनों के बीच रेल पटरी के निकट कहासुनी के दौरान चाकू मारकर 17 वर्षीय एक लड़के की हत्या किये जाने के मामले में तीन नाबालिगों को पकड़ा गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए नाबालिगों की उम्र 16, 17 और 14 साल है।

पुलिस के अनुसार उन्हें सीसीटीवी फुटेज की जांच, तकनीकी निगरानी और मौके पर की गई जांच के बाद पकड़ा गया।

पुलिस ने बताया कि यह घटना 20 अगस्त को शाम लगभग छह बजे हुई थी।

पुलिस के अनुसार पीड़ित अपने दोस्तों, एक अन्य नाबालिग और मुन्ना गुप्ता के साथ राज पार्क औद्योगिक क्षेत्र में रेलवे पटरी के निकट वीडियो बना रहा था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तीन लड़के वहां पहुंचे और उनके काम में दखल देने लगे, जिसके बाद उनके बीच झगड़ा हो गया।

उन्होंने बताया कि झगड़े के दौरान एक आरोपी ने कथित तौर पर पीड़ित को पकड़ लिया, जबकि दूसरे ने अपने साथी को चाकू दिया, जो उसने लड़के के पेट में मार दिया।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद तीनों आरोपी नांगलोई रेलवे स्टेशन की ओर भाग गये जबकि मुन्ना और एक अन्य दोस्त घायल लड़के को संजय गांधी अस्पताल ले गये।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित बयान देने की स्थिति में नहीं था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिसके बाद प्राथमिकी में हत्या और अन्य संबंधित धाराएं जोड़ी गईं।

भाषा जोहेब देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में