अल्मोड़ा के बसौली में कार खाई में गिरी, तीन की मौत

अल्मोड़ा के बसौली में कार खाई में गिरी, तीन की मौत

अल्मोड़ा के बसौली में कार खाई में गिरी, तीन की मौत
Modified Date: February 26, 2026 / 10:36 pm IST
Published Date: February 26, 2026 10:36 pm IST

अल्मोड़ा, 26 फरवरी (भाषा) उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में बसौली के पास एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार एक बच्चे और एक महिला समेत तीन व्यक्तियों की मौत हो गयी तथा पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग पर हुई दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) के कर्मी मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य किया।

उसने बताया कि मृतकों की पहचान अल्मोड़ा में ताकुला क्षेत्र के कांडे गांव की रहने वाली मंजू देवी (44), ताकुला क्षेत्र के झिझाड़ गांव निवासी दिनेश राम (50) तथा ताकुला क्षेत्र के थपनिया गांव निवासी 11 माह के रेहान के रूप में हुई है ।

पुलिस ने बताया कि कार चालक अर्जुन कुमार (36) घायलों में शामिल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा सं दीप्ति सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में