तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरायी, तीन की दर्दनाक मौत

तेज गति से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे एक पेड़ को टक्कर मारी जिससे तीन लोगों की मौत हो गयी।

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरायी, तीन की दर्दनाक मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: October 10, 2021 1:00 am IST

Jharkhand Road accident news

जमशेदपुर। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में तेज गति से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे एक पेड़ को टक्कर मारी जिससे तीन लोगों की मौत हो गयी।

ये भी पढ़ें: 12 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद सलाखों के पीछे पहुंचा केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का बेटा आशीष मिश्रा, कोर्ट में किया जाएगा पेश

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना खरसावां थाने के तहत आने वाले खरसावां-आमदा सड़क पर स्थित एक इलाके में हुई।

खरसावां थाने के प्रभारी प्रकाश कुमार रजक ने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक अन्य को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।

ये भी पढ़ें: बिजली, संकट और सवाल! आखिर कब तक हम बिजली उत्पादन के लिए कोयले पर निर्भर रहेंगे?

उन्होंने बताया कि घटना के वक्त तीनों ने हेलमेट नहीं पहन रखे थे। मृतकों की पहचान पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर निवासी बिंदा गौड़ (33), रवि पासवान (20) और विवेक मंडल (27) के रूप में की गयी है।

ये भी पढ़ें:  ट्रांसपोर्टर नाराज…सीमेंट में आग! समस्या को दूर करने क्या कदम उठा रही है सरकार?


लेखक के बारे में