कार और एक अन्य वाहन के बीच हुई टक्कर, तीन की मौत, चार घायल

कार और एक अन्य वाहन के बीच हुई टक्कर, तीन की मौत, चार घायल

कार और एक अन्य वाहन के बीच हुई टक्कर, तीन की मौत, चार घायल
Modified Date: March 25, 2024 / 08:10 pm IST
Published Date: March 25, 2024 8:10 pm IST

संभल (उप्र), 25 मार्च (भाषा) संभल जिले के राजपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक कार एवं एक अन्य वाहन (बोलेरो) की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि चार बच्चे घायल हो गए।

क्षेत्राधिकारी (गुन्नौर) आलोक सिद्धू ने बताया कि सोमवार को राजपुरा थाना क्षेत्र में सिरसा गांव के पास दो वाहनों के बीच टक्कर हो गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई।

सिद्धू ने बताया कि मृतकों की पहचान सोनू (35), मुकेश (30) और उसकी पत्नी सुनीता (28) के रूप में की गई है। उनके अनुसार इस हादसे में चार बच्चे भी घायल हुए हैं।

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

भाषा सं जफर

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में