जम्मू कश्मीर में कार और ट्रक की टक्कर से तीन लोगों की मौत

Ads

जम्मू कश्मीर में कार और ट्रक की टक्कर से तीन लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 14, 2026 / 09:52 AM IST,
    Updated On - June 14, 2026 / 09:52 AM IST

जम्मू, 14 जून (भाषा) जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के एक कार एवं ट्रक की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि हादसा रात करीब सवा दो बजे नगरोटा के जगती-करली इलाके में हुआ। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

उन्होंने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य ने जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान हरियाणा के सिकंदर सैफी, शक्ति और मोहित वर्मा के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे में घायल दीपक वर्मा और कुलदीप शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा सिम्मी शोभना

शोभना