मध्यप्रदेश के धार में दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने की टक्कर, तीन लोगों की मौत

Ads

मध्यप्रदेश के धार में दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने की टक्कर, तीन लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 24, 2026 / 06:35 PM IST,
    Updated On - June 24, 2026 / 06:35 PM IST

धार, 24 जून (भाषा) मध्यप्रदेश के धार जिले में बुधवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई एवं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से 71 किलोमीटर दूर धरमपुरी थाना क्षेत्र में खलघाट-मनावर मार्ग पर हटनावर फाटे के नजदीक हुई।

थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव ने बताया कि लोकेश नामक 50 वर्षीय एक व्यक्ति अपनी पत्नी सरिता के साथ बाकानेर जा रहा था तभी उनकी मोटरसाइकिल सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से टकरा गयी।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में बाकानेर निवासी लोकेश की मौत हो गई जबकि पत्नी सरिता गंभीर रूप से घायल हो गई तथा अब सरिता का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि दो अन्य मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस तीनों मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी है और मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

भाषा सं ब्रजेन्द्र राजकुमार

राजकुमार