झारखंड: मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

झारखंड: मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

झारखंड: मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोगों की मौत
Modified Date: March 14, 2026 / 08:35 pm IST
Published Date: March 14, 2026 8:35 pm IST

चाईबासा, 14 मार्च (भाषा) झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में शनिवार को एक मोटरसाइकिल के पुराने पंचायत भवन की दीवार से टकराने की दुर्घटना में दो भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा कोकचो चौकी के अंतर्गत चिपिसाई इलाके में हुआ।

एक अधिकारी ने बताया कि वे झिंकपानी थानाक्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक बाजार से रायकोला गांव स्थित अपने घर लौट रहे थे कि तभी यह दुर्घटना हो गयी। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण बाइक पुराने पंचायत भवन की दीवार से टकरा गई।

पुलिस ने बताया कि टक्कर के प्रभाव से तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान सुनील कुंकल, चोगो कुंकल और चैतन कुंकल के रूप में हुई है।

भाषा जितेंद्र माधव

माधव


लेखक के बारे में