राजस्थान में निजी बस और बाइक की भिडंत में तीन लोगों की मौत

Ads

राजस्थान में निजी बस और बाइक की भिडंत में तीन लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - January 24, 2022 / 06:45 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

जयपुर, 24 जनवरी (भाषा) राजस्थान के डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक निजी बस और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

थानाधिकारी सुरेन्द्र सोलंकी ने बताया कि पंचवटी गलियाकोट के पास हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी है । उन्होंने बताया कि उनकी पहचान गौरव भाटिया (22), मनीष भाटिया (22) और लालचंद (40) के रूप में की गयी है और तीनों आपस में रिश्तेदार हैं ।

सोलंकी ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और इस संबंध में बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

भाषा कुंज कुंज बिहारी रंजन

रंजन