जम्मू-कश्मीर में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत
Modified Date: October 14, 2025 / 01:22 pm IST
Published Date: October 14, 2025 1:22 pm IST

कटरा/जम्मू, 14 अक्टूबर (भाषा) कटरा में तिपहिया वाहन और बस की टक्कर में वैष्णोदेवी जा रहे दो तीर्थयात्रियों सहित तीन लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बस कटरा से उधमपुर जा रही थी तभी कटरा में सेरली जांच चौकी के पास यह दुर्घटना हुई।

इस दुर्घटना में मारे गए लोगों की पहचान ऑटो चालक जीत लाल और ओडिशा निवासी तीर्थयात्री वी. कुमार साहू और जोगिंदर मतारी (66) के रूप में हुई है।

दुर्घटना में ओडिशा निवासी कविता साहू और स्नेह लता मतारी घायल हो गईं और उन्हें प्रारंभिक उपचार के बाद जम्मू रेफर कर दिया गया है।

भाषा शोभना वैभव

वैभव


लेखक के बारे में