झारखंड के धनबाद में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

Ads

झारखंड के धनबाद में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 29, 2024 / 06:27 PM IST,
    Updated On - June 29, 2024 / 06:27 PM IST

धनबाद, 29 जून (भाषा) झारखंड के धनबाद में शनिवार की सुबह सड़क हादसे में एक नाबालिग समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मोहम्मद सोनू अंसारी (18), सोहेल अंसारी (18) और असमत अंसारी (12) के रूप में हुई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब तीनों सुबह करीब नौ बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर कापसथांडा क्षेत्र में एक मेले में जा रहे थे। उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक ताड़ के पेड़ से जा टकराई।

उन्होंने बताया कि उन्हें धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भाषा यासिर रंजन

रंजन