West Bengal Bulldozer Action: ममता बनर्जी के भतीजे के 5 मंजिला दफ्तर पर चला बुलडोजर, अचानक शुरू हुई कार्रवाई से मचा हड़कंप, इलाके में तनावपूर्ण का माहौल

Ads

West Bengal Bulldozer Action: ममता बनर्जी के भतीजे के 5 मंजिला दफ्तर पर चला बुलडोजर, अचानक शुरू हुई कार्रवाई से मचा हड़कंप, इलाके में तनावपूर्ण का माहौल

  •  
  • Publish Date - July 18, 2026 / 02:15 PM IST,
    Updated On - July 18, 2026 / 02:20 PM IST

West Bengal Bulldozer Action | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई
  • अभिषेक बनर्जी के कथित अवैध 5 मंजिला दफ्तर पर चला बुलडोजर
  • इलाके में तनाव और भारी पुलिस तैनात

कोलकाता: West Bengal Bulldozer Action पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के ‘अवैध रूप से निर्मित’ कार्यालय को बुलडोजर (Abhishek Banerjee Office Bulldozer Action) से ध्वस्त कर दिया है। इस पांच मंजिला दफ्तर को गिराने के लिए तीन बुलडोजर काम कर रहे हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में बवाल मचा हुआ है और भारी संख्या में पुलिसबल भी तैनात हो गए हैं।

Abhishek Banerjee Office Demolition जानकारी के अनुसार, अभिषेक बनर्जी का यह दफ्तर दक्षिण 24 परगना के अमताला-बारुईपुर रोड पर स्थित है। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई करने से पहले नोटिस जारी किया था। लेकिन अभिषेक बेनर्जी का इस पर कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद आज शनिवार को प्रशासन ने इस इमारत को ढहाने की कार्रवाई शुरू कर दी।

कार्रवाई से पहले दिया था नोटिस

आपको बता दें कि प्रशासन ने इस कार्रवाई से पहले एक नोटिस चिपकाया था। जिसमें आरोप लगाया था कि कार्यालय को बिना अनुमति से निर्माण किया गया था। प्रशासन का का दावा है कि गैर कानूनी तरीके से बनाया गया था। ​इसके बाद भी अभिषेक बेनर्जी का कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद शनिवार को ये कार्रवाई की गई।

बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात

इस कार्रवाई से इलाके में बवाल मचा हुआ है और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। बताया जा रहा है कि इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस भी तैनात की दी गई है। बता दें कि पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद ये दफ्तर बंद पड़ा हुआ था। डायमंड हार्बर में जब भी कोई बैठक होती थी, वह इसी कार्यालय में होती थी। इसका आयोजन तृणमूल कांग्रेस द्वारा किया जाता था।

इन्हें भी पढ़ें:-

कार्यालय कहां स्थित था?

दक्षिण 24 परगना के अमताला-बारुईपुर रोड पर।

कार्रवाई क्यों की गई?

प्रशासन का दावा था कि कार्यालय अवैध रूप से बनाया गया था।

क्या कार्रवाई से पहले नोटिस दिया गया था?

हां, नोटिस जारी किया गया था लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।