जैसलमेर के पास सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

जैसलमेर के पास सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

जैसलमेर के पास सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: November 12, 2021 10:59 am IST

जैसलमेर, 12 नवंबर (भाषा) राजस्थान के जैसलमेर जिले में बृहस्पतिवार की रात हुए एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

सदर थानाधिकारी अरुण कुमार ने आज यहां बताया कि बड़ौदा से जैसलमेर घूमने आ रहे परिवार की कार जैसलमेर से 30 किलोमीटर दूर एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान नितिन (30) और उनकी मां सावित्री देवी (50) तथा पिता जयद्रथ (55) के रूप में हुई है। हादसे में सत्येंद्र (35) और शिवमकुमारी घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा स. पृथ्वी

मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में