तेलंगाना में ट्रक और ऑटो की टक्कर, तीन लोगों की मौत
तेलंगाना में ट्रक और ऑटो की टक्कर, तीन लोगों की मौत
हैदराबाद, 15 मार्च (भाषा) तेलंगाना के नालगोंडा जिले में रविवार को एक ट्रक ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना अपराह्न करीब 3:30 बजे नामपल्ली मंडल में घटी। ईंटों से लदे एक ट्रक का टायर फट गया, जिसके कारण चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो से टकरा गया।
ऑटो-रिक्शा सड़क के किनारे रुका हुआ था और यात्री उतर रहे थे तभी यह दुर्घटना घटी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि घायल हुए छह अन्य लोगों का इलाज चल रहा है।
भाषा तान्या प्रशांत
प्रशांत

Facebook


