राजस्थान में सड़क हादसे में सीआरपीएफ जवान सहित तीन की मौत

Ads

राजस्थान में सड़क हादसे में सीआरपीएफ जवान सहित तीन की मौत

  •  
  • Publish Date - December 13, 2021 / 01:30 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

जयपुर, 13 दिसंबर (भाषा) राजस्थान के अजमेर जिले में एक सड़क हादसे में सीआरपीएफ के एक जवान समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, रविवार रात एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग नसीराबाद-ब्यावर मार्ग से भवानीखेड़ा गांव में अपने घर लौट रहे थे तभी एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। नसीराबाद के थाना प्रभारी राजेश मीणा ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतकों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का जवान कुलदीप रावत भी शामिल है जो छुट्टी पर घर आया था। अन्य दो मृतकों की पहचान योगेंद्र रावत और मुकेंद्र रावत के रूप में हुई। दोनों भाई थे।

भाषा पृथ्वी गोला

गोला