पंजाब में फैक्ट्री की छत गिरने से तीन की मौत, सात घायल

पंजाब में फैक्ट्री की छत गिरने से तीन की मौत, सात घायल

पंजाब में फैक्ट्री की छत गिरने से तीन की मौत, सात घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: April 5, 2021 11:10 am IST

लुधियाना, पांच अप्रैल (भाषा) शहर के बाबा मुकंद सिंह नगर में सोमवार को एक फैक्ट्री की छत गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

घटनास्थल से करीब 40 लोगों को बाहर निकाला गया है, जिनमें से ज्यादातर श्रमिक हैं।

अधिकारियों के अनुसार, घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई गई है। अभी यहां यह पता लगाने के प्रयास जारी हैं कि कहीं और लोग मलबे के बीच दबे तो नहीं हैं।

उपायुक्त वरिंदर शर्मा ने कहा, ‘‘ फैक्ट्री का मालिक नगर निगम की अनुमति लिए बिना यहां काम करा रहा था।’’

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और निकाय इकाई की टीमें बचाव व राहत अभियान में जुटी हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि एक व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं एक व्यक्ति मलबे में मृत मिला जबकि एक अन्य व्यक्ति की मौत जख्म की वजह से अस्पताल में हो गई।

लुधियाना पुलिस आयुक्त राकेश अग्रवाल ने बताया कि फैक्ट्री मालिक और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। भाषा स्नेहा मनीषा उमा

उमा


लेखक के बारे में