गोविंदपुरी में रिहायशी इमारत में आग लगने से तीन लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

गोविंदपुरी में रिहायशी इमारत में आग लगने से तीन लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

गोविंदपुरी में रिहायशी इमारत में आग लगने से तीन लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Modified Date: June 12, 2026 / 08:22 am IST
Published Date: June 12, 2026 8:22 am IST

नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में शुक्रवार तड़के पांच मंजिला एक आवासीय इमारत में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, गोविंदपुरी थाने को आग लगने की सूचना रात करीब 2:24 बजे प्राप्त हुई।

आग तुगलकाबाद एक्सटेंशन स्थित एक आवासीय इमारत में लगी थी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्वी) हेमंत तिवारी ने बताया, ‘‘इमारत में घना धुआं भर जाने के कारण कई निवासी अंदर फंस गए थे जिसके बाद समन्वित बचाव अभियान चलाया गया। इमारत से आठ लोगों को सुरक्षित निकालकर उपचार के लिए सफदरजंग अस्पताल और एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।’’

पुलिस ने बताया कि मृतकों में 22 वर्षीय युवक और दो महिलाएं शामिल हैं।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि दो घायल लोगों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार हो रहा है।

प्रारंभिक जांच से संकेत मिला है कि आग इमारत की भूतल पर बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है।

भाषा गोला सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में