गौतमबुद्ध नगर जिले में वाहन की टक्कर से तीन श्रमिकों की मौत

गौतमबुद्ध नगर जिले में वाहन की टक्कर से तीन श्रमिकों की मौत

गौतमबुद्ध नगर जिले में वाहन की टक्कर से तीन श्रमिकों की मौत
Modified Date: July 9, 2026 / 01:34 pm IST
Published Date: July 9, 2026 1:34 pm IST

नोएडा, नौ जुलाई (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिले में बृहस्पतिवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार यह घटना जेवर थाना क्षेत्र में नीमका गांव के पास हुई जब धान की रोपाई के लिए खेत जा रहे तीन श्रमिकों को वाहन ने कुचल दिया।

उन्होंने बताया कि हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रवक्ता ने बताया कि मृतकों की पहचान करण (24), मिथुन (25) और विश्वजीत (25) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया और उसकी तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

भाषा सं मनीषा खारी

खारी


लेखक के बारे में