झारखंड में तीन माओवादी गिरफ्तार

झारखंड में तीन माओवादी गिरफ्तार

झारखंड में तीन माओवादी गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: March 2, 2022 1:13 am IST

मेदिनीनगर (झारखंड), एक मार्च (भाषा) झारखंड के पलामू जिले में एक जंगल में तलाश अभियान के दौरान प्रतिबंधित संगठन ‘तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी’ (टीएसपीसी) के तीन माओवादियों को गिरफ्तार किया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि नक्सलियों को तुरकुन गांव के समीप गिरफ्तार किया गया, जहां गत रविवार को उनके और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी।

जिला सशस्त्र पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने संयुक्त रूप से यह तलाश अभियान चलाया।

जिले के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने पत्रकारों को बताया कि मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से हथियार भी बरामद किए गए। घटनास्थल से चूड़ियां भी मिली हैं जिससे संकेत मिलता है कि वहां महिला कैडर भी मौजूद थीं।

भाषा गोला वैभव

वैभव


लेखक के बारे में