केरल के पलक्कड़ में मादक पदार्थों के साथ तीन सदस्यीय गिरोह पकड़ा गया

केरल के पलक्कड़ में मादक पदार्थों के साथ तीन सदस्यीय गिरोह पकड़ा गया

केरल के पलक्कड़ में मादक पदार्थों के साथ तीन सदस्यीय गिरोह पकड़ा गया
Modified Date: August 17, 2026 / 11:47 am IST
Published Date: August 17, 2026 11:47 am IST

पलक्कड़ (केरल), 17 अगस्त (भाषा) केरल के पलक्कड़ में सोमवार को एक महिला समेत तीन लोगों को मादक पदार्थों की कथित तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उनके पास एमडीएमए, कोकीन, एलएसडी स्टैंप और हाइब्रिड गांजा समेत विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थ बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार तड़के ओलावक्कोड में वाहनों की जांच के दौरान यह कार्रवाई की गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी कर्नाटक और केरल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वे पलक्कड़ की ओर जा रहे थे। उनकी गतिविधियों के बारे में मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने पीछा कर ओलावक्कोड में उनके वाहन को रोक लिया।

पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई जिला पुलिस प्रमुख के निर्देश पर ‘ऑपरेशन तूफान’ के तहत वाहनों की जांच तेज किए जाने के दौरान की गई।

तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए पुलिस थाने लाया गया है।

पुलिस मादक पदार्थों के स्रोत और केरल में कथित तौर पर जिन लोगों तक इनकी आपूर्ति की जानी थी, उनके बारे में भी पता लगा रही है।

भाषा मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में