Birbhum Hotel Fire: मंदिर के पास होटल में लगी भीषण आग, चपेट में आने से थम गई 6 लोगों की सांसे, नहीं मिला किसी को भागने का मौका, मची अफरातफरी
Birbhum Hotel Fire: मंदिर के पास होटल में लगी भीषण आग, चपेट में आने से थम गई 6 लोगों की सांसे, नहीं मिला किसी को भागने का मौका, मची अफरातफरी

Birbhum Hotel Fire
- प.बंगाल- बीरभूम में एक होटल में लगी आग
- आग की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत
- कई झुलसे, अस्पताल में कराया गया भर्ती
तारापीठ: Birbhum Hotel Fire पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार तड़के एक होटल में आग लगने से कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आग सुबह करीब पांच बजे तारापीठ मंदिर नगरी स्थित चार मंजिला एक होटल के भूतल पर लगी। उस समय होटल में ठहरे ज्यादातर अतिथि सो रहे थे।
Birbhum Hotel Fire सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया। घायलों को रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के सूत्रों ने शुरुआत में बताया था कि आग की घटना में पांच लोगों की मौत हुई है। हालांकि, बाद में पुलिस ने सात लोगों की मौत होने की जानकारी दी। होटल अधिकारियों ने दावा किया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।
सावन सोमवार के चलते बड़ी संख्या में पहुंचे थे श्रद्धालु
जानकारी के अनुसार, सोवन सोमवार के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु तारापीठ मंदिर पहुंचे थे। सोमवार के चलते होटल श्रद्धालुओं से भरा हुआ था।। सुबह के वक्त जब वो गहरी नींद में सो रहे थे, उसी वक्त होटल में आग लग गई, जिससे श्रद्धालुओं को भागने का मौका नहीं मिल पाया।
#WATCH | पश्चिम बंगाल: बीरभूम के तारापीठ में एक होटल में शॉर्ट सर्किट के कारण पांच लोगों की मौत की खबर है और कुछ लोगों के घायल होने की आशंका है। पुलिस मौके पर मौजूद है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/IYb4Qo7jRZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- IPS Ashutosh Mishra News: IPS अफसर ने की अपनी ही मां की हत्या, मुंह से निकल रहा था खून, इस वजह से वारदात को अंजाम देने की आशंका
- Vande Bharat: वंदे मातरम विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस ने दिया भाजपा के आरोपों का जवाब, जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच?
- UGC NET 2026 Latest News: फिर से होगी UGC-NET के इन तीन विषयों की परीक्षा, NTA ने घोषित की नई तारीख, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ मंदिर नगरी में।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Seven killed, several seriously injured in a fire at a hotel in Bengal's Tarapith

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pm