ट्रक व ऑटो रिक्शा की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
ट्रक व ऑटो रिक्शा की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
नर्मदापुरम (मप्र), 14 अप्रैल (भाषा) मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिला मुख्यालय से नर्मदापुरम-हरदा मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह रतवाड़ा गांव के पास एक ट्रक व ऑटो रिक्शा के बीच टक्कर होने से ऑटो रिक्शा में सवार एक ही परिवार की तीन लोगों की मौत हो गयी।
जिले के डोलरिया पुलिस थाने की उप निरीक्षक आम्रपाली डहाट ने बताया कि रतवाड़ा गांव के पास ट्रक और ऑटो रिक्शा के बीच टक्कर होने से सिवनी मालवा की रहने वाली आरती गौर (36), उनकी पुत्री कंचन गौर (17) और पुत्र गौरव (13) की मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
उन्होंने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेजे गये हैं। पुलिस मामला दर्ज कर आगे जांच कर रही है।
भाषा सं दिमो सुरेश
सुरेश

Facebook


