निमोनिया से निपटने के लिए तीन महीने का विशेष अभियान शुरू

निमोनिया से निपटने के लिए तीन महीने का विशेष अभियान शुरू

निमोनिया से निपटने के लिए तीन महीने का विशेष अभियान शुरू
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: November 12, 2020 8:02 pm IST

नयी दिल्ली, 12 नवंबर (भाषा) निमोनिया के महत्वपूर्ण लक्षणों का समय पर पता लगाने और सही समय तथा सही डॉक्टर से उसका इलाज कराने के वास्ते लोगों में जागरूकता फैलाने के लक्ष्य से बृहस्पतिवार को तीन महीने लंबा अभियान शुरू किया गया।

इस संबंध में जारी एक बयान के अनुसार, ‘सेव द चिल्ड्रन यूनिसेफ’ और ‘सीएचएआई’ ने स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ मिलकर निमोनिया के खिलाफ अभियान चलाना तय किया है।

इसमें कहा गया है कि बच्चों में निमोनिया से निपटने के प्रयासों के तहत स्वास्थ्य मंत्रालय का लक्ष्य है कि 2025 तक शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों में निमोनिया से होने वाली मौतों की दर घटकर प्रति 1000 पर तीन से भी कम हो जाए।

भाषा अर्पणा नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में