तीन और लोगों के कोरोना वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि: तमिलनाडु सरकार

Ads

तीन और लोगों के कोरोना वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि: तमिलनाडु सरकार

  •  
  • Publish Date - January 4, 2021 / 07:33 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

चेन्नई, चार जनवरी (भाषा) तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को यहां कहा कि ब्रिटेन से लौटे तीन और लोग कोरोना वायरस के नए स्वरूप (स्ट्रेन) से संक्रमित पाए गए हैं। उनके जीनोम के विश्लेषण से इसकी पुष्टि हुई है।

इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर चार हो गई है।

इससे पहले हाल ही में ब्रिटेन से यहां लौटा एक युवक कोरोना वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित पाया गया था।

भाषा जोहेब देवेंद्र

देवेंद्र