टायर फटने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोग सड़क पर गिरे, एक की मौत

Ads

टायर फटने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोग सड़क पर गिरे, एक की मौत

  •  
  • Publish Date - July 14, 2022 / 10:37 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

नोएडा, 14 जुलाई (भाषा) गौतमबुद्ध नगर में थाना बिसरख क्षेत्र के एक मूर्ति गोल चक्कर के पास मोटरसाइकिल का टायर फटने से उस पर सवार तीन लोग सड़क पर गिर पड़े। इस घटना में सिर में चोट लगने से एक महिला की मौत हो गई।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के एक मूर्ति गोल चक्कर के पास बृहस्पतिवार की शाम को मोटरसाइकिल पर सवार होकर शिव कुमार अपनी पत्नी पिंकी (28 वर्ष) और भाई रोहित के साथ जा रहे थे।

इस बीच मोटरसाइकिल का टायर अचानक फटने से तीनों असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़े। इस घटना में पिंकी का सिर डिवाइडर से टकरा गया और उन्हें गंभीर चोट आई। अस्पताल में उपचार के दौरान पिंकी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र में हुए एक अन्य सड़क हादसे में रोहतास पुत्र मंगला उम्र 45 वर्ष की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं. संतोष

संतोष