लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नये मामले
लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नये मामले
लेह, 14 मई (भाषा) लद्दाख में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नये मामले सामने आने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल सख्ंया बढ़ कर 28,256 हो गयी है । अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।
अधिकारी ने बताया कि नये मामलों में दो लेह से और एक करगिल से सामने आया है ।
उन्होंने बताया कि लद्दाख में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 228 पर स्थिर है जबकि उपाचाराधीन मामलों की संख्या नौ है ।
अधिकारी ने बताया कि अब तक 28,019 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं ।
भाषा रंजन मनीषा
मनीषा

Facebook


