नोएडा में कोविड-19 के तीन नए मामले

नोएडा में कोविड-19 के तीन नए मामले

नोएडा में कोविड-19 के तीन नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: February 15, 2021 6:57 am IST

नोएडा, 15 फरवरी (भाषा) नोएडा में कोविड-19 के तीन नए मामले आने से सोमवार को संक्रमितों की संख्या 25,436 हो गयी।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न अस्पतालों में 42 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं, तीन और मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी।

दोहरे ने बताया कि नोएडा में अब तक 25,303 मरीजों को छुट्टी मिल चुकी है। कोविड-19 के संक्रमण की वजह से 91 लोगों की मौत हुई है।

भाषा सं सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में