मिजोरम में कोविड-19 के तीन नए मामले सामने आए, कुल मामलों की संख्या 4,359 हुई
मिजोरम में कोविड-19 के तीन नए मामले सामने आए, कुल मामलों की संख्या 4,359 हुई
आइजोल, 27 जनवरी (भाषा) मिजोरम में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान समेत तीन लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,359 हो गई। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि तीन में से दो मरीजों ने हाल में यात्रा की थी। मिजोरम में 47 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 4,303 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं और नौ लोगों की मौत हो चुकी है।
राज्य में स्वस्थ होने की दर 98.72 फीसदी है। अब तक 3,979 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वायरस रोधी टीके लग चुके हैं।
भाषा स्नेहा पवनेश
पवनेश

Facebook


