अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के तीन नए मामले

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के तीन नए मामले

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के तीन नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: July 30, 2021 12:37 pm IST

पोर्ट ब्लेयर, 30 जुलाई (भाषा) अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के तीन नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,534 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 10 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा और 7,395 लोग अभी तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 129 है।

उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक प्रशासन ने 4.38 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है। वहीं, अभी तक 2.92 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी जा चुकी है, जिनमें से 92,000 से अधिक लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है। केन्द्र शासित प्रदेश की आबादी करीब चार लाख है।

संक्रमण के मामलों में कमी के बाद स्थानीय सांसद कुलदीप राय शर्मा ने बृहस्पतिवार शाम मुख्य सचिव जितेंद्र नारायण को पत्र लिखकर स्वराज द्वीप, शहीद द्वीप और लिटिल अंडमान द्वीप पर जाने वाले लोगों के लिए पृथक-वास की अवधि को 10 दिनों से घटाकर तीन दिन करने का अनुरोध किया।

शर्मा ने पत्र में कहा, ‘‘ उत्तर एवं मध्य अंडमान जिले में लोगों की सहूलियत के लिए और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पृथक-वास की अवधि घटाकर तीन दिन कर दी गई है, लेकिन स्वराज द्वीप, शहीद द्वीप और लिटिल अंडमान द्वीप समूह में पृथक-वास की अवधि कम नहीं की गई है।’’

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में