अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के तीन नए मामले

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के तीन नए मामले

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के तीन नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: August 21, 2021 12:28 pm IST

पोर्ट ब्लेयर, 21 अगस्त (भाषा) अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के तीन नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,556 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

हवाई अड्डे पर यात्रियों की जांच के दौरान संक्रमण के ये तीन नए मामले सामने आए। विमान से आने वाले यात्रियों का द्वीपसमूह में प्रवेश से पहले कोविड-19 जांच से गुजरना अनिवार्य है।

अधिकारी ने बताया कि यहां अब आठ मरीजों का उपचार चल रहा है और ये सभी मरीज दक्षिणी अंडमान जिले में हैं। दो अन्य उत्तरी और मध्य अंडमान-निकोबार जिले कोविड-19 महामारी से मुक्त हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक 7,419 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 129 बनी हुई है। वहीं अब तक 3,33,520 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है।

भाषा स्नेहा प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में