ओडिशा के ढेंकनाल में बिजली का करंट लगने से तीन लोगों की मौत

Ads

ओडिशा के ढेंकनाल में बिजली का करंट लगने से तीन लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - April 13, 2026 / 02:41 PM IST,
    Updated On - April 13, 2026 / 02:41 PM IST

भुवनेश्वर, 13 अप्रैल (भाषा) ओडिशा के ढेंकनाल जिले में बिजली का करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि रविवार शाम बलिमी थाना क्षेत्र के पटला गांव में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए ‘डंडा नाच’ लोक नृत्य प्रस्तुत करने के मकसद से मंच तैयार किए जाने के दौरान यह घटना घटी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान पटला निवासी सुधाकर साहू (32) और लक्ष्मीधर साहू (24) तथा बिड गांव निवासी मिलन महालिक (34) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि पटला निवासी प्रफुल्ल साहू (50) भी गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें अनुगुल जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया कि मंच तैयार करने के लिए धातु निर्मित एक वस्तु को उठाया जा रहा था जो गलती से ऊपर से गुजर रही 11 केवी वाली बिजली की लाइन के संपर्क में आ गई।

नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया।

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति इस दुख की घड़ी में अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।’’

भाषा यासिर संतोष

संतोष