Road Accident News: तीन लोगों की दर्दनाक मौत, शादी में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे सभी, तभी हो गया ये हादसा

Ads

Road Accident News: तीन लोगों की दर्दनाक मौत, शादी में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे सभी, तभी हो गया ये हादसा

  •  
  • Publish Date - December 11, 2025 / 10:55 PM IST,
    Updated On - December 11, 2025 / 11:50 PM IST

Damoh Road Accident/Image Credit: IBC24 File Photo

HIGHLIGHTS
  • चमोली जिले में कार खाई में गिरी, तीन की मौत
  • दो घायल अस्पताल में भर्ती, राहत कार्य जारी
  • मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल

गोपेश्वर: Road Accident News उत्तराखंड में चमोली जिले के देवाल क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार दो महिलाओं समेत तीन व्यक्तियों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि देवाल-सुयालकोट मोटर मार्ग पर मोपाटा गांव के पास शाम को हुई इस दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल भी हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए देवाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

Road Accident News पुलिस के अनुसार, हादसे के वक्त कार में पांच व्यक्ति सवार थे जो मोपाटा गांव में एक विवाह समारोह में हिस्सा लेकर अपने गांव चौड़ लौट रहे थे । कार के अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचीं तथा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया।

हादसे में तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतकों की पहचान मोहिनी देवी (42), बसंती देवी (35) और भजन सिंह (62) के रूप में हुई है । घायलों में कोटेड़ा की ज्योति (23) तथा चौड़ निवासी खिलाफ सिंह (65) शामिल हैं । दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।

इन्हें भी पढ़े:-

हादसा कहाँ हुआ?

देवाल-सुयालकोट मोटर मार्ग पर मोपाटा गांव के पास।

कार में कितने लोग सवार थे?

कुल पांच लोग सवार थे।

कितने लोगों की मौत हुई?

तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।