रांची रेलवे स्टेशन पर बिहार के तीन लोग 61 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार

Ads

रांची रेलवे स्टेशन पर बिहार के तीन लोग 61 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - June 1, 2026 / 06:52 PM IST,
    Updated On - June 1, 2026 / 06:52 PM IST

रांची, एक जून (भाषा) रांची रेलवे स्टेशन पर बिहार के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 61 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। एक आधिकारिक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी गई।

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, आरोपियों की पहचान आयुष सिंह (22), प्रिंस कुमार (21) और अंकित पाठक (19) के रूप में हुई है। ये तीनों बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले हैं।

गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, आरपीएफ कर्मियों ने शनिवार को एक एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे में सात बैग के साथ तीन व्यक्तियों को रोका।

बयान में कहा गया है कि तलाशी के दौरान उनके पास से एक-एक किलो गांजे के 61 पैकेट जब्त किए गए। जब्त किए गए प्रतिबंधित सामान की कीमत 30.5 लाख रुपये है।

पूछताछ के दौरान तीनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने ओडिशा के संबलपुर जिले से गांजा प्राप्त किया था और उसे बिहार ले जा रहे थे।

इसमें कहा गया है कि आरोपी और जब्त की गई प्रतिबंधित सामग्री को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रांची राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सौंप दिया गया है।

भाषा तान्या सुरेश

सुरेश