जीप के खाई में गिरने से दंपति सहित तीन लोगों की मौत, दो अन्य घायल

जीप के खाई में गिरने से दंपति सहित तीन लोगों की मौत, दो अन्य घायल

जीप के खाई में गिरने से दंपति सहित तीन लोगों की मौत, दो अन्य घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: November 8, 2020 9:53 am IST

जयपुर, आठ नवंबर (भाषा) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के राजियासर थाना क्षेत्र में रविवार को एक जीप के खाई में गिर जाने से इसमें सवार दंपति सहित तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

थानाधिकारी विक्रम तिवाडी ने बताया कि सरदार खर्था के पास भारतमाला निर्माणाधीन सड़क पर एक जीप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई जिससे इसमें सवार प्रभू सिंह (60), महेन्द्र सिंह (50) और उनकी पत्नी राजू कंवर (45) की मौत हो गई तथा दिलीप सिंह और उनकी पत्नी नरेश कंवर घायल हो गईं।

उन्होंने बताया कि घायलों को रावतसर के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया है।

भाषा कुंज नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में