राजस्थान के अजमेर में सड़क हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत

राजस्थान के अजमेर में सड़क हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत

राजस्थान के अजमेर में सड़क हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत
Modified Date: April 26, 2026 / 02:34 pm IST
Published Date: April 26, 2026 2:34 pm IST

जयपुर, 26 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के अजमेर जिले में एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यह हादसा शनिवार रात अरांई क्षेत्र में उस वक्त हुआ जब थार ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। उसने कहा कि घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।

उसने बताया कि मृतकों की पहचान कटसुरा गांव निवासी गीता घासल (38), उनके बेटे भंवर लाल (18) और गीता की बहन के बेटे हनुमान के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार गीता बेटे के साथ अपनी बहन के घर गई थीं और लौटते समय हनुमान भी उनके साथ था।

उसने बताया कि हादसे के बाद तीनों को किशनगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया और बाद में गीता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि थार चालक घटना के बाद फरार हो गया और उसकी तलाश जारी है।

भाषा बाकोलिया खारी

खारी


लेखक के बारे में