दो बाइक की भिडंत में तीन लोगों की मौत

Ads

दो बाइक की भिडंत में तीन लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 26, 2022 / 06:05 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

जयपुर, 26 जून (भाषा) राजस्थान के टोंक जिले के डिग्गी थाना क्षेत्र में शनिवार रात को दो बाइक की आमने सामने की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई।

थानाधिकारी सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि शनिवार रात को जयपुर-भीलवाड़ा मेगा हाइवे पर दो बाइक की भिड़ंत में कमल माली (30), प्रधान जाट (26) और भंवर लाल जाट (42) की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि कमल माली और प्रधान जाट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल भंवर लाल जाट की जयपुर ले जाने के दौरान मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि कमल माली और प्रधान जाट का पोस्टमार्टम रविवार को डिग्गी के राजकीय चिकित्सालय में और भंवर लाल जाट का जयपुर के सवाई मानसिंह चिकित्सालय में करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये हैं।

भाषा कुंज संतोष

संतोष