जीप और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत

जीप और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत

जीप और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: February 14, 2021 7:42 am IST

जैसलमेर, 14 फरवरी (भाषा) राजस्थान के जैसलमेर जिले के रामदेवरा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक जीप और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई।

थाना अधिकारी दलपत सिंह ने रविवार को बताया कि पोकरण के रामदेवरा राजमार्ग पर शनिवार रात एक अनियंत्रित बोलेरो जीप और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों मृतक पोकरण के बड़ली नाथूसर गांव के निवासी थे।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान कैलाश पालीवाल, अशोक और जितेन्द्र के रूप में हुई है। मृतकों के परिजनों की लिखित सहमति के बाद शवों को बिना पोस्टमार्टम के रविवार को परिजनों को सौंप दिया गया।

उन्होंने बताया कि दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया। बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

भाषा सं कुंज जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में