हरियाणा के नूह में पुलिस ने साइबर ठगी को लेकर तीन लोगों को किया गिरफ्तार
हरियाणा के नूह में पुलिस ने साइबर ठगी को लेकर तीन लोगों को किया गिरफ्तार
गुरुग्राम (हरियाणा), छह अप्रैल (भाषा) नूह पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के लिए फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाने के तीन अलग-अलग मामलों में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान नूह के मुरसलीम और जावेद तथा पलवल के यूसुफ के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि रविवार को गिरफ्तार किये जाने के बाद उनके पास से पांच फर्जी सिम कार्ड और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने कहा कि साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस अभियान के तहत नूह स्थित अपराध शाखा और साइबर थाने की टीम गश्त कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस को आरोपियों के ठिकाने के बारे में जानकारी मिली और उन्हें अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार कर लिया गया।
कुमार ने कहा, ‘‘साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।’’
भाषा
राजकुमार अविनाश
अविनाश

Facebook


