महराजगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नहर में पलटने से तीन श्रद्धालु घायल

महराजगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नहर में पलटने से तीन श्रद्धालु घायल

महराजगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नहर में पलटने से तीन श्रद्धालु घायल
Modified Date: August 11, 2026 / 12:47 am IST
Published Date: August 11, 2026 12:47 am IST

महराजगंज (उप्र), 10 अगस्त (भाषा) महराजगंज जिले में सोमवार को करीब 35 शिवभक्तों को ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे एक नहर में पलट गई, जिससे तीन श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, श्रद्धालु श्रावण महीने के दूसरे सोमवार को इटहिया शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करके लौट रहे थे, तभी पादरी कला गांव के पास यह हादसा हुआ। ये सभी लोग मिठौरा ब्लॉक के पिपरिया गुरु गोविंद राय गांव के रहने वाले थे।

पुलिस ने बताया कि चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रॉली सड़क से उतरकर नहर में पलट गई। वाहन में महिलाओं और बच्चों समेत कई यात्रियों के फंस जाने से अफरातफरी मच गई।

स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और श्रद्धालुओं को बचाने में मदद की। घायलों को इलाज के लिए जगदौर अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों ने बताया कि तीनों घायल श्रद्धालुओं की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

भाषा सं आनन्द गोला

गोला


लेखक के बारे में