लुधियाना के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

लुधियाना के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

लुधियाना के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
Modified Date: May 18, 2026 / 03:49 pm IST
Published Date: May 18, 2026 3:49 pm IST

लुधियाना, 18 मई (भाषा) तीन निजी स्कूलों को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल प्राप्त हुए, जिसके बाद अधिकारियों ने उन शिक्षण संस्थानों में जांच शुरू की। हालांकि, तलाश में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बम रखे होने संबंधी ईमेल मिलने के तुरंत बाद स्कूल अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद स्थानीय पुलिस थानों की टीम, तोड़फोड़ रोधी और बम निरोधक दस्ते परिसर में पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान एहतियात के तौर पर स्कूलों को खाली करा लिया गया और चारों ओर घेराबंदी कर दी गई। धमकी वाले ईमेल की सूचना मिलते ही कई अभिभावक अपने कार्यस्थलों और घरों से स्कूल पहुंचे, जिससे संस्थानों के बाहर यातायात जाम हो गया।

पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और साइबर प्रकोष्ठ ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए काम कर रहा है।

पिछले पांच महीनों में यह पांचवीं बार है, जब शहर के स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल भेजे गए। इससे पहले आठ जनवरी, 14 जनवरी, 11 मार्च और 23 अप्रैल को भी इसी तरह की घटनाएं सामने आई थीं।

पिछले कुछ हफ्तों में पंजाब और हरियाणा में कई प्रतिष्ठानों को इसी तरह की धमकियां मिलीं, जो बाद में झूठी साबित हुईं।

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में